हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Social Science Viral Subjective Question 2022 Bihar Board

Social Science Viral Subjective Question 2022 Bihar Board

Q.1. नदी घाटी परियोजना को बहुदेशिय प्रयोजना क्यों कहा जाता है ?

उत्तर – नदी घाटी परियोजना का उद्देश्य बहुमुखी होता है , जिनमें सिंचाई ,जल ,विद्युत उत्पादन को रोकना प्रमुख है |अनेक उद्देश्यों की पूर्ति के कारण इन्हें बहुदेशिय योजना कहा जाता है |

 

Q.2. मुंबई हाई तेल उत्पादक क्षेत्र का परिचय दें ।

उत्तर – मुंबई हाई क्षेत्र मुंबई तट से 176 कम दूर उत्तर पश्चिम दिशा में अरब सागर में स्थित है| यहाँ 1975 इ॰ में तेल खोजनें का कार्य शुरू हुआ |यहाँ समुद्र में सागर सम्राट नाम का मंच बनाया गया है जो एक जलयान है , और पानी के भीतर तेल के कुआँ खोदने का कार्य करता है|

 

Q.3. व्यापारिक खेती और निर्वाहक खेती में क्या अंतर है ?

उत्तर-वैसी खेती जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापार करना होता है ,उसे व्यापारिक खेती कहतें हैं |जैसे – चाई ,कौफ़ि तथा रबर का उत्पादन |

वैसी खेती जिसका मुख्य उद्देश्य मोटे अनाजों को उगाना होता है , उसे निर्वाहक  खेती कहतें हैं | जैसे – मक्का , चावल ,गेहूँ का उत्पादन |

 

Q.4. खनिजों का संरक्षण एवं प्रबंधन से क्या समझते हो ?

उत्तर – खनिज एक अन्विकरनिय संसाधन है , जिसके बननें में लाखों करोरों वर्ष का समय लगता है , अत: इनका संरक्षण आयश्यक है |

 

Q.5. खनिजों के संरक्षण एवं प्रवंधन के क्या उपाय हैं ?

उत्तर-

i . खनिजों का विवेकपूर्ण उपयोग

ii . स्क्रैप का पुनः उपयोग

iii . खनिजों के स्थान पर सस्ते प्रतिस्थतापनो का उपयोग

Q.6. भारत में सरकों के प्रादेसिक वितरण का वर्णन करें।

उत्तर – हमारे देश में सरको का वितरण एक समान नहीं है सरको का घनत्व 75.42 km राष्ट्रीय औसत है |जम्मू कश्मीर में मात्र 10.48 km है ,केरल में 387 km तक मिलता है |उत्तर तथा दक्षिण के राज्यों में सरको का घनत्व ऊच्च है , जबकि हिमलयी पर्वतीय क्षेत्रों ,उत्तर पूर्वी क्षेत्रों ,मध्यप्रदेश तथा राजस्थान में निम्न है |

Q.7. भारत के लिए जल मार्ग का क्या महत्व है ?

उत्तर – भारत के लिए जल मार्ग के निम्नलिखित महत्व है –

i . जल परिवहन यात्री एवं समान दोनों के परिवहन के लिए उपयुक्त है |

ii . यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है |

iii. यह भारी एवं स्थल सामग्री के परिवहन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है  |

Q.8. बिहार की जनसंख्या सभी जगह एक समान नहीं है स्पष्ट करें 

उत्तर – 2011 के आँकरों के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10 करोर से अधिक है परंतु इसका वितरण असमान है , राज्य के समतल जलोढ़ मैंदानी क्षेत्रों में घनी आबादी मिलती है| मध्यवर्ती पश्चमी क्षेत्र में भी जनसंख्या का घनत्व अधिक है |उत्तर पश्चमी पर्वतीय क्षेत्र एवं दक्षीण पूर्वी पठारी क्षेत्रों में कम घनत्व पाया जाता है  |

Q.9. बिहार में वन विनाश के मुख्य कारनो को  लिखें 

उत्तर – बिहार में वन विनाश के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं 

i . मानवीय हस्तक्षेप , अनियमित पशुचारन एवं विविध तरीक़ों से वन सम्पदा का दोहन 

ii . तेज़ी से जनसंख्या में वृधि 

iii.तीव्र गति से उत्खनन , विकास योजनाएँ 

iv . वनो से अंधाधुन लकरी कटायी 

v . वनों में आग लगना 

Social Science 10th VVI Questions Part – 03


Q.11.  वनों के पर्यावरण महत्तव को लिखें |

उत्तर- वन पर्यावरण के साथ-साथ हमारे लिए भी महत्व्वपूर्ण संगरक्षक है जो जैवीय परमपरा को बनाये रखता है , इसके बिना ना तो मौसम और ना ही जलवायु व्यवस्थित रह सकती है , मनुष्य को शुद्ध हवा की प्राप्ति असंभव है | यह प्रकृति में संतुलन क़ायम रखता है|  इससे संपूर्ण जैव मंडल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होता है |

Q.12.  चिपको आंदोलन से क्या समझते हैं ?

उत्तर- 1970 के दशक में गढ़वाल के पहारी क्षेत्रों के लोगों ने जंगलों को व्यवसायी से बचाने के लिए कटायी के विरुध  एक आंदोलन चलाया जो चिपको आंदोलन के नाम से जाना जाता है | इस आंदोलन में ग्रामीण पेड़ को कटने से बचाने के लिए पेड़ में चिपक जाते थे | इस आंदोलन का नेता सुंदर लाल बहुगुणा था |

Q.13. ज़िला परिषद के तीन कार्यों को लिखें |

उत्तर- ज़िला परिषद के तीन कारण निम्नलिखित हैं –

(A) सड़कों ऐवम गलियों में रोशनी का प्रबंध करना ,

(B) पीने की जल की समुचित प्रबंध करना ,

(C)ज़िलों के अंतर्गत आने वाले शहरों और अंचलों में साफ़-सफ़ाई का प्रबंध करना |

Q.14. सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाल है, कैसे ?

उत्तर- सूचना का अधिकार द्वारा आम जनता को सरकारी दस्तावेज़ों की प्रतिलिपि प्राप्त होती है जिससे आम जनता यह जान सकती है की लोकतंत्र में आम जनता के लिए क्या-क्या कार्य किया गया  है और क्या-क्या कार्य होने वाला है |

Q.15. भाषा नीति क्या है ?

उत्तर- भाषा के चलते देश में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, भाषा नीति कहलाती है | हमारे देश में 114 भाषाएँ बोली जाती है | हमारे देश का राष्ट्रीय भाषा हिंदी है , फिर भी ग़ैर हिंदी प्रदेशों के कारण अंग्रेज़ी का प्रयोग किया जाता है |

Q.16. ग्राम पंचायत के प्रमुख अंग कौन-कौन हैं ?

उत्तर- (A) मुखिया 

(B) ग्राम सभा 

(C) ग्राम कचहरी 

(D) ग्राम रक्षादल (दलपती)

Q.17. राजनीतिक दल को लोकतंत्र का प्राण कहा जाता है, क्यूँ ?

उत्तर- राजनीतिक दल निर्वाचन में मुख्य रूप से भाग लेते हैं | ये दल ही लोकतांत्रिक शासन को व्यावहारिक रूप प्रदान करती है | जनता के समस्या को सरकार के समक्ष रखते हैं, सरकार की नीतियों का आलोचना करती है , जनता को राजनीतिक प्रसिशिक्षण देते हैं , ये शासन को निरंकुश होने से रोकते हैं, इसलिए राजनीतिक दल को लोकतंत्र का प्राण कहा जाता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!